सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर सकती है भाजपा, CBI व ED को भेजा कांग्रेस नेताओं के घर

--Advertisement--

Image

शिमला, 15 अक्तूबर – नितिश पठानियां

कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश के चुनावों में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग होने की आशंका जताई है और ईवीएम पर भी संदेश जाहिर किया है। कांग्रेस पार्टी ने भाजपा पर सीबीआई और ईडी का प्रयोग करके चुनाव को प्रभावित करने के आरोप लगाए हैं।

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने शिमला में प्रेस वार्ता कर कहा कि कांग्रेस पार्टी आदर्श चुनाव संहिता का पूरा पालन करेगी, लेकिन जब गुजरात में चुनाव घोषित नहीं किए गए हैं, तो वोटों की गिनती के लिए 25 दिन का गैप क्यों रखा गया है। इस अंतराल में ईवीएम में गड़बड़ी की जा सकती है, जिसका चुनाव आयोग को ध्यान रखना होगा।
अल्का लांबा ने कहा कि बीते रोज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की रैली में जुटी भीड़ ने सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है। चार रैलियां चम्बा, कांगड़ा, मंडी और शिमला में करने के लिए प्रियंका गांधी से आग्रह किया गया है।

राहुल गांधी से भी हिमाचल में रैली करने के लिए समय मांगा गया है। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों की सूची भी बहुत जल्द जारी की जाएगी। आज दिल्ली में कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की अंतिम बैठक है, जिसमें प्रत्याशियों का नाम फाइनल हो जाएगा।

कांग्रेस पार्टी यह चुनाव महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी। लेकिन सोलन रैली से घबरा कर भाजपा ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के घर ईडी भेज दी है। हिमाचल प्रदेश में भी ईडी और CBI- 2 के छापे हो सकते हैं। अमित शाह शनिवार को सिरमौर में आए हैं।

हाटी को जनजाति का दर्जा चुनावों से कुछ दिन पहले ही दिया गया है, जो जुमला ही साबित होगा। जैसे इससे पहले 15 लाख खाते में आने, 2 करोड़ युवाओं को नौकरी देने की बाते जुमला साबित हुई। कैबिनेट में ऐलान करने से कुछ नहीं होता। अभी तक इसको लेकर कोई कानून नहीं बनाया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

द्रोणाचार्य महाविद्यालय में रक्त दान महादान शिविर सम्पन्न 

द्रोणाचार्य महाविद्यालय में रक्त दान महादान शिविर सम्पन्न  शाहपुर -...

पर्यटकों के लिए जल्द खुलेगा धर्मशाला युद्ध संग्रहालय: केवल सिंह पठानियां

युद्ध संग्रहालय धर्मशाला को लेकर शिमला में बैठक, शाहपुर...

महंगा हुआ पेट्रोल, नई कीमतें आज से ही लागू, जानिए कितनी बढ़ी कीमत

हिमखबर डेस्क मध्य एशिया में जारी संघर्ष के बीच...

प्रलयकारी गैस संकट की ओर दुनिया, 5 साल तक खड़ा नहीं हो पाएगा विश्व का सबसे बड़ा LNG सेंटर

हिमखबर डेस्क दुनिया प्रलकारी संकट की ओर बढ़ रही है।...