खराब रिजल्ट को लेकर लंज महाविद्यालय के विद्यार्थियों में आक्रोश, कहा प्रोफ़ेसरों की कमी के कारण रिजल्ट आया खराब

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां 

लंज डिग्री कालेज के छात्र-छात्राओं का आक्रोश थम नहीं रहा है। त्रुटियों पर भड़के छात्रों ने वीरवार को रिजल्ट के खिलाफ रोष जताया। छात्रों का कहना है की यहाँ पर प्रोफ़ेसरों की कमी के कारण रिजल्ट खराब आया है।

राजनैतिक विज्ञान ओर इंग्लिश की पोस्ट काफ़ी समय से खाली चल रही है इस बजह को भी ख़राब रिजल्ट का कारण माना जा रहा है।

छात्रों का कहना है की हिंदी विषय का रिजल्ट भी देखने लायक है हिंदी में लगभग सभी छात्र फेल हैं जिससे सभी नाराज़ हैं विद्यार्थियों का कहना है की आये दिन कॉलेज में प्रोग्राम ओर सरकार की अनदेखी के कारण आज छात्र बीच मझधार में फंस चुके हैं।

खराब रिजल्ट ने कॉलेज की कार्य प्रणाली पर भी सबाल खड़े कर दिए हैं, काफ़ी समय से कॉलेज सुर्खियों में रहा है ओर खराब रिजल्ट के कारण ओर भी ज्यादा सुर्खियों में आ गया है।

इस दौरान विद्यार्थी प्रफुल, अभिषेक, मोहित, साहिल, विनय, नीतीश कशिश आदि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...