गैलेक्सी पब्लिक स्कूल में करवा चौथ के पर्व पर करवाई गई मेहंदी प्रतियोगिता

--Advertisement--

Image

नगरोटा सुरियाँ – शिव गुलेरिया

गैलेक्सी पब्लिक स्कूल में आज करवा चौथ के उपलक्ष्य पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस विशेष मौके पर स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन दो चरणों में किया गया । प्रथम चरण में कक्षा छठी से आठवीं की छात्राएं और द्वितीय चरण में कक्षा नौवीं से बारहवीं की छात्राएं प्रतिभागी थी ।

इस प्रतियोगिता को अंतर सदनीय मेहंदी प्रतियोगिता का नाम दिया गया। सभी प्रतिभागी छात्राओं ने मेहंदी अपनी अध्यापिकाओं के हाथों में रचाई । प्रथम चरण में आजाद सदन से सरगम और रीत, नेहरू सदन से रिधिमा और भारती, शिवाजी सदन से रूपायन और दिव्यांका तथा टैगोर सदन से समृद्धि और रचिता प्रतिभागी थी।

जिसमें नेहरू सदन प्रथम, टैगोर सदन द्वितीय और आजाद तथा शिवाजी सदन तृतीय स्थान पर रहा। द्वितीय चरण में आजाद सदन से कृतिका और सोनाक्षी नेहरू सदन से अंकिता और सिमरन शिवाजी सदन से अक्षरा और महक तथा टैगोर सदन से जैस्मिन और आरुषि प्रतिभागी थी।

इस चरण में भी नेहरू सदन प्रथम रहा ,आजाद सदन द्वितीय, शिवाजी और टैगोर सदन तृतीय स्थान पर रहा। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक निदेशक डॉक्टर गुलशन कुमार, प्रबंधक निर्देशिका किरण लता वैद्य, प्रधानाचार्य अनुराग शर्मा, समन्वयक श्रीमती श्वेता वैद्य तथा समस्त अध्यापक वर्ग उपस्थित थे।

सुहागिनों के इस पर्व पर स्कूल प्रबंधक निर्देशिका श्रीमती किरण लता वैद्य जी और समन्वयक श्रीमती श्वेता वैद्य जी ने सभी सुहागिनों को इस पर्व की शुभकामनाएं दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...