
कांगड़ा – राजीव जसवाल
शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर घुरकड़ी ( काँगड़ा ) में बीएड व डीएलएड प्रथम वर्ष की छात्राओं में करवा चौथ के शुभ उपलक्ष्य पर मेंहदी और हेयर स्टाइल प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें सभी छात्राओं ने अपनी प्रतिभा बिखेरी ।प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं का उत्साह देखते ही बनता था ।
उन्होंने एक से बढ़कर एक हेयर स्टाइल बनाया और एक से एक बढ़कर मेहंदी के डिजाइन बनाए। मेहंदी प्रतियोगिता में बीएड प्रथम वर्ष 2020-24 की प्रिया ने प्रथम,कविता ने द्वितीय तथा रशिका ने तृतीय स्थान हासिल किया । डीएलएड प्रथम वर्ष की 2020- 24 की समीक्षा प्रथम, रितिक गौतम द्वितीय तथा कशिश ने तृतीय स्थान हासिल किया ।
डीएलएड प्रथम वर्ष 2021-24 की तनीषा प्रथम ,नेहा और नेहा ठाकुर द्वितीय और आँचल तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राओं का उत्साह देखते ही बनता था।सभी ने अपनी जिम्मेदारी समझकर प्रतिगोगिता में हिस्सा लिया ।
कॉलेज प्राचार्य सुमन शर्मा ने छात्राओं के हुनर की भरपूर सराहना की तथा कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ छात्राओं को दूसरी गतिविधियों में भी भागीदारी दिखानी चाहिए जिससे उनकी कला निखर कर सामने आ सके ।उन्होंने कहा छात्राओं के बीच इस तरह की प्रतियोगिताएं करवाने का हमारा मुख्य उद्देश्य छात्राओं को अपनी सभ्यता और संस्कृति से अवगत करवाना है।
