द्रोणाचार्य शिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में करवाचौथ त्यौहार की पूर्व संध्या पर हुई मेहंदी प्रतियोगिता

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां 

द्रोणाचार्य शिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में करवाचौथ त्यौहार की पूर्व संध्या पर बीबीए, बीसीए,पीजीडीसीए, बीएड, एमएड के विभागों के बीच मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक डिजाइन बनाए।

प्रतियोगिता में बीएड से रितिका ,बीसीए विभाग से साक्षी ने पहला बीएड से शबनम ने दूसरा,बीसीए से कशिश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया।

द्रोणाचार्य सांस्कृतिक क्लब के अध्यक्ष शिखा कौंडल ने कहा कि महिलाओं का सबसे बड़ा त्यौहार करवाचौथ होता है। इस दिन वह भगवान से अपने पति के लिए व्रत रखती हैं और लम्बी उम्र की कामना करती हैं। मेहंदी लगाकर ही औरत का साज-श्रंगार पूरा होता है।

वहीं प्राचार्य डॉ प्रबीन शर्मा ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की काफी सराहना की। उन्होंने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य अपनी सभ्यता व संस्कति से अवगत करवाना है।

वहीं महाविद्यालय के प्रबंधक निदेशक जीएस पठानिया व कार्यकारिणी निदेशक बीएस पठानिया में करवा चौथ के पावन अवसर पर महिलाओं शिक्षिकाओं को शुभकामनाएं व बधाई दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...