कोरोनाकाल में उम्मीद की किरण बनी आशा वर्कर: राकेश पठानिया

--Advertisement--

Image

कहा, आशा वर्कर को मिला मान -सम्मान।

नूरपुर 10 अक्तूबर – देवांश राजपूत

वन, युवा सेवाएं एवम खेल मंत्री ने आज सोमवार को स्थानीय सिविल अस्पताल के मातृ-शिशु विंग के सभागार में आशा वर्कर द्वारा बीएमओ के कार्यालय का नाम नूरपुर करने पर उनके सम्मान में आयोजित अभिनन्दन समारोह में बतौर मुख्याथिति शिरकत की। गौरतलब है कि इस स्वास्थ्य खण्ड को पहले गंगथ नाम से जाना जाता था।

वन मंत्री ने आशा वर्कर को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के दौरान जहां अपने अपनों से दूर जा रहे थे तथा लॉकडाउन के कारण लोग अपने-अपने घरों में बंद थे, उस समय आशा वर्कर तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पूरे समर्पण और सेवाभाव से पीड़ित मानवता की सेवा की है।

संकट की इस घड़ी में आशा कार्यकर्ता लोगों के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर उभरी थीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आशा वर्कर स्वास्थ्य विभाग का एक महत्वपूर्ण अंग बन चुकी हैं तथा उन्हें जो भी दायित्व सरकार द्वारा सौंपा जा रहा है उसका बखूबी निर्वाहन कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं ने कोरोना कालखंड के दौरान न केवल घर-घर जाकर लोगों से सम्पर्क स्थापित किया था बल्कि लोगों को जागरूक करने व होम आइसोलेशन में भर्ती मरीजों की परिवार के सदस्यों की तरह सेवा की थी। उन्होंने समाज सेवा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा कर अपेक्षा से बढ़कर कार्य किया है।

राकेश पठानिया ने कहा कि वर्तमान प्रदेश तथा केंद्र सरकार ने समय-समय पर आशा वर्कर के मानदेय में बढ़ोतरी की है तथा उन्हें मान-सम्मान प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि मांगों के प्रति प्रदेश सरकार गंभीर है। उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए ठोस नीति बनाने के लिए प्रदेश सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं से अपने कार्य को पूरी तन्मयता से करने की अपील की।

इससे पहले, ज़िला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अश्विनी कुमार तथा नूरपुर उप मंडल के अध्यक्ष राजेश सहोत्रा ने वन मंत्री का स्वागत किया तथा आशा कार्यकर्ताओं की विभिन्न मांगों को रखा।

ये रहे मौजूद

वन मंत्री की धर्मपत्नी वंदना पठानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र शर्मा, नगर परिषद के अध्यक्ष अशोक शर्मा, पार्षद करनैल सिंह, सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक सुशील शर्मा, बीएमओ दिलवर सिंह, प्रदेश भाजयुमो सचिव भवानी पठानिया, स्वास्थ्य खण्ड आशा वर्कर की प्रधान पूनम पठानिया, बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता पर्यवेक्षक संघ के अध्यक्ष संजय शर्मा सहित अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...