देहरा: बीहन में तेज रफ्तार गाड़ी ने बच्चे को मारी टक्कर, बच्चे की मौत

--Advertisement--

Image

देहरा – शिव गुलेरिया

उपमंडल देहरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बीहन में एक तेज रफ्तार गाड़ी (एचपी 19E 1085) ने सड़क किनारे चल रहे 14 वर्षीय स्कूली बच्चे को टक्कर मार दी। इस हादसे में बच्चा बुरी तरह जख्मी हो गया। उक्त बच्चे को इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।

मृतक की पहचान आरूष पुत्र पवन कुमार गांव फुलवाड़ा डाकघर कडोआ के रूप में हुई है। गौरतलब है कि जख्मी बच्चे को सीएचसी देहरा में प्राथमिक उपचार देने के बाद टांडा अस्पताल रेफर कर दिया गया था। वहीं मामले की पुष्टि एसएचओ देहरा कुलदीप सिंह ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...