चंबा की रूचिका ठाकुर ने मेडिकल ऑफिसर की परीक्षा की उत्तीर्ण

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

भरमौर क्षेत्र के गांव मलकौता निवासी रूचिका ठाकुर ने अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी मंडी द्वारा आयोजित मेडिकल ऑफिसर की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। इसके चलते क्षेत्र में खुशी की लहर है। यह उपलब्धि हासिल कर रूचिका ने अपने माता पिता व पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया।

उनके पिता चैन सिंह ठाकुर सीमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया राजबन, पाँवटा साहिब में कार्यरत है। जबकि माता अंजू ठाकुर कुशल गृह‌िणी है। उनकी बहन आस्था ठाकुर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय,शिमला में पीएचडी गणित में सीनियर रिसर्च फैलो है और भाई अभिषेक ठाकुर डिग्री कॉलेज पाँवटा साहिब से स्नातक कर रहा है।

सिरमौर में पली बढ़ी रुचिका ठाकुर ने बारहवीं तक की पढ़ाई गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पाँवटा साहिब से की और उसके बाद नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर एमबीबीएस की पढ़ाई इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला से पूरी की। वह पढ़ने में बचपन से ही होनहार रही तथा अपनी कक्षा में हमेशा अव्वल रही। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता को दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...