
कोटला – स्वयंम
जिला स्तरीय प्राथमिक पाठशालाओं की खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर महेंद्र धीमान उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ,कांगड़ा स्थित धर्मशाला ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की व विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को इनाम बांटे। इसकी जानकारी देते हुए राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला कांगड़ा के महासचिव कुलदीप पठानिया ने कोटला में बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देहरा में जिला स्तरीय खेलों का समापन हुआ।
इनके साथ खण्ड शिक्षा अधिकारी देहरा अल्का राणा, प्रदेश महासचिव प्राथमिक शिक्षक संघ संजय पी सी, जिला अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ जिला कांगड़ा अनिल भाटिया, महासचिव प्राथमिक शिक्षक संघ जिला कांगड़ा कुलदीप पठानिया, कोषाध्यक्ष अजीव शर्मा, मुख्य सरंक्षक राजिंदर शर्मा, संयुक्त सचिव सुनील धीमान , गुरमीत सिंह, सुरिंदर ठाकुर , एवं हरीश मेहता आदि ने भाग लिया ।
तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा के लगभग 520 बच्चो ने भाग लिया और कबड्डी लड़कों में उपमंडल देहरा विजेता व पालमपुर उपविजेता, कबड्डी लड़कियों में पालमपुर विजेता व देहरा उपविजेता, खो-खो लड़कों में देहरा विजेता व कांगड़ा उपविजेता, खो-खो लड़कियों में पालमपुर विजेता व देहरा उपविजेता ,
वॉलीवाल लड़कों में देहरा विजेता व नूरपुर उपविजेता वालीवाल लड़कियों में देहरा विजेता व पालमपुर उपविजेता बैडमिंटन लड़कों में पालमपुर विजेता व देहराविजेता बैडमिंटन लड़कियों में देहरा विजेता व पालमपुर उपविजेता, शतरंज लड़कों में देहरा विजेता व पालमपुर उपविजेता,
शतरंज लड़कियों में देहरा विजेता व कांगड़ा उपविजेता, एथलेटिक्स की 50 मीटर दौड़ लड़कों में फैजल पालमपुर प्रथम प्रणव धीमान नूरपुर द्वितीय, 50 मीटर लड़कियों में मरियम नूरपुर प्रथम व नैना देहरा ,100 मीटर लड़कों में गुरमीत नूरपुर प्रथम व अक्षित नूरपुर, 100 मीटर लड़कियों में आरुषि नूरपुर प्रथम v वंशिका पालमपुर ,
200 मीटर लड़कों में रचित नूरपुर प्रथम व कार्तिक देहरा, 200 मीटर लड़कियों में वंशिका पालमपुर प्रथम व पूर्वी नूरपुर, 1500 मीटर लंबी क्रॉस कंट्री दौड़ लड़कों में सलमान नूरपुर प्रथम व अजीत देहरा , 1500 मीटर दौड़ लड़कियों में रजिया नूरपुर प्रथम व गुंजन नूरपुर, लंबी कूद लड़कों में प्रणव धीमान नूरपुर प्रथम व फैजल पालमपुर , लंबी कूद लड़कियों में नैना देहरा प्रथम रीत नूरपुर,
ऊंची कूद लड़कों में अरमान देहरा प्रथम व समर नूरपुर, ऊंची कूद लड़कियों में सुप्रिया कांगड़ा प्रथम व रीत नूरपुर , गोला फेंक लड़कों में फैजल पालमपुर प्रथम व गुगलीत नूरपुर, गोला फेंक लड़कियों में नैना देहरा प्रथम व नितारा नूरपुर दूसरे स्थान पर रहे एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की भाषण प्रतियोगिता में पालमपुर प्रथम व देहराद्वितीय,
एकल गान प्रतियोगिता में कांगड़ा प्रथम व पालमपुर द्वितीय , समूह गान प्रतियोगिता में पालमपुर प्रथम व कांगड़ा द्वितीय, एकांकी प्रतियोगिता में पालमपुर प्रथम व नूरपुर द्वितीय, लोक नृत्य में पालमपुर प्रथम व कांगड़ा दूसरे स्थान पर रहे ।
जिला अध्यक्ष अनिल भाटिया ने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए जिला कांगड़ा के समस्त खंड प्रधानों सहित उनकी कार्यकारिणी के सदस्यों सभी अध्यापक साथियों व खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी अध्यापक साथियों का धन्यवाद करते हुए सफल आयोजन के लिए अपनी बधाई दी ब बच्चों को प्रदेश स्तर की खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी ।
बतौर मुख्य अतिथि महेंद्र धीमान ने अपने संबोधन में बच्चों को खेल को खेल की भावना से तथा अनुशासन में रहकर खेलने का आह्वान किया। महासचिव कुलदीप पठानिया ने इस मौके पर खेल संबंधी अन्य जानकारी मुख्य अतिथि के समक्ष प्रस्तुत की।इसके सफल आयोजन का सारा श्रेय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला कांगड़ा एवं प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षा देहरा को जाता है ।
इस मौके पर प्रदेश महासचिव प्राथमिक शिक्षक संघ हिमाचल प्रदेश संजय ,जिला अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ जिला कांगड़ा अनिल भाटिया, महासचिव कुलदीप पठानिया , कोषाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ जिला कांगड़ा अजीव शर्मा , मुख्य सरंक्षक प्राथमिक शिक्षक संघ जिला कांगड़ा राजिंदर शर्मा के साथ-साथ देहरा खंड के प्रधान अनिरुद्ध गुलेरिया जिला के समस्त कार्यकारिणी एवं समस्त खंडो के खंड अध्यक्ष और महासचिव ,कोषाध्यक्ष और उनकी समस्त कार्यकारिणी के साथ साथ जिला कांगड़ा के सभी खंड शिक्षा अधिकारी,सहित देहरा से अलका राणा भी इस मौके पर उपस्थित रहे।
