नगर परिषद मैदान कांगड़ा में जनता के लिए खुला सेल्फी प्वाइंट

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

नगर परिषद मैदान कांगड़ा में नगर परिषद अध्यक्षा रेनू शर्मा द्वारा बनवाया गया सेल्फी प्वाइंट जनता को आज समर्पित कर दिया गया। इस सेल्फी प्वाइंट पर “वेलकम टू कांगड़ा” बेहतरीन रूप से लिखा गया है। जोकि इस तरह से स्थापित किया गया है कि इसका मुंह बाहर सड़क की ओर रखा गया है ताकि हर आने जाने वाले की इस पर नजर पड़ सके।

सेल्फी प्वाइंट पर श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर माता कांगड़ा की कलाकृति व ऐतिहासिक नगर दुर्ग पुराने कांगड़ा के किला की कलाकृति बनाई गई है। साथ ही इसके एक छोर पर हिमाचली रूप भी दिया गया है।

नगर परिषद अध्यक्षा रेनू शर्मा ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से इस सेल्फी पॉइंट के विपरीत निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा स्थापित किया गया है ताकि कोई भी शरारती तत्व इस सेल्फी प्वाइंट के साथ छेड़खानी ना कर सके व इसकी सुंदरता को नष्ट ना कर सके। यह सीसीटीवी कैमरा 24 घंटे यहां पर इस सेल्फी प्वाइंट की निगरानी करेगा।

ये रहे मौजूद

इस दौरान मौके पर नगर परिषद अध्यक्षा रेनू शर्मा, उपाध्यक्षा राज कुमारी, पूर्व अध्यक्ष अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, प्रदेश बास्केटबॉल संघ अध्यक्ष मनीष शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, ईओ ललित कुमार, पार्षद सौरभ, रमेश चंद् महेशी, नरेंद्र त्रेहन आदि सदस्य मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...