30 और 31 मार्च को दो दिन पेयजल आपूर्ति अस्थायी तौर पर रहेगी बाधित

--Advertisement--

पाइप लाइन की मुरम्मत व लाईन बदलने का किया जाएगा कार्य

मंडी – अजय सूर्या

सहायक अभियंता जल शक्ति उप मण्डल एक मंडी ई0 रोहित गुप्ता ने बताया कि मंडी शहर में 30 और 31 मार्च को दो दिन पेयजल आपूर्ति अस्थायी तौर पर बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि इन दो दिनों में मंडी शहर के लिए विभागीय पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन की मुरम्मत व लाईन बदलने का कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कार्य सम्पूर्ण होते शीघ्र ही जल आपूर्ति को पुनः पुरी तरह बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने सभी पेयजल उपभोक्ताओं से अनुरोध करते हुए कहा कि वे पानी का उचित भंडारण कर लें व अति आवश्यक कार्यों के लिए ही पेयजल का प्रयोग करके विभाग का सहयोग करें।

उन्होंने बताया कि पेयजल आपूर्ति जल शक्ति उप मण्डल नम्बर एक मंडी के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र मेन बाजार मंडी, बंगला मोहल्ला, भगवाहन मोहल्ला, उपायुक्त कार्यालय, रवि-नगर, सन्यारड़ी, थनेहड़ा मोहल्ला, टारना रोड, टारना मंदिर, मंगवाई, बाड़ी, मट, गणपति रोड, सैण, अस्पताल रोड़, क्षेत्रीय अस्पताल, पेलेस-1, पेलेस-2, जेल रोड, पंजेठी, तल्याहड़, ब्राधिवीर, चडयारा, रानीबाई, गेहरा, चाम्बी, जोला, पधीयूं, केहनवाल रोड़ तथा आस-पास के स्थानों में अस्थाई रूप से बाधित रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अटूट रिश्ते का दर्दनाक अंत : भाई की अर्थी देख बहन के भी थमे प्राण, दोहरा मातम

हिमखबर डेस्क  देवभूमि के हमीरपुर जिले का भोरंज उपमंडल इन...

फौजियों पर विवादित टिप्पणी कर घिरी हिमाचल की इन्फ्लुएंसर, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही ट्रोल

हिमखबर डेस्क  इन्फ्लुएंसर इशिता पुंडीर इन दिनों विवादित बयान को...

परिजनों को थी उम्मीद…पर मिली गम की खबर, 14 दिन से लापता युवक का झाड़ियों में मिला शव

चम्बा - भूषण गुरूंग  पर्यटन नगरी डल्हौजी के सुभाष चौक-बस...