26 वर्षीय युवक ने फंदे से लटक कर दे दी जान

--Advertisement--

Image

व्यूरो, रिपोर्ट 

 

जिला ऊना के उपमंडल अम्ब के तहत घेबट बेहड़ (मुबारिकपुर) में एक व्यक्ति द्वारा फंदा लगाए जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। मृतक की शिनाख्त 26 वर्षीय मनोज कुमार निवासी हंडाल (पीर सलूही) रक्कड़ जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्यवाही अमल में लाई है।

 

जानकारी के अनुसार मनोज कुमार पिछले करीब 2 सालों से पत्नी और बेटी के साथ अपने ससुराल में रह रहा था। व्यक्ति मुबारिकपुर क्षेत्र के एक उद्योग में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि चंद रोज पहले ही व्यक्ति के दोस्त की नहर में डूबने से मृत्यु हो गई थी जिसके चलते वह परेशान रहता है तथा अत्यधिक शराब का सेवन भी करता था।

 

इसी बीच जब घर में कोई नहीं था तो व्यक्ति ने कमरे में दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी राधा देवी और उसकी मां जब घर लौटी तो मनोज कुमार ने कमरा अंदर से बंद किया हुआ था। अनहोनी के अंदेशे को देखते हुए कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई।

 

उन्होंने देखा कि मनोज फंदे पर झूला हुआ था जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज किए और पोस्टमार्टम कराने के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी अम्ब सृष्टि पांडेय ने पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...