हिमाचल: महिला को बंधक बनाकर लूटपाट, वारदात को अंजाम देने वालों की तलाश

--Advertisement--

महिला को बंधक बनाकर लूटपाट, वारदात को अंजाम देने वालों की तलाश।

शहर के अमरपुर मोहल्ला में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। 64 वर्षीय महिला को बंधक बनाकर गहनों पर हाथ साफ कर दिया गया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वारदात को अंजाम देने वाले तड़के 5 बजे के आसपास घर में घुसे। इस दौरान जेल विभाग में वार्डर के पद से सेवानिवृत 64 वर्षीय दीक्षा शर्मा भजन सुन रही थी।

अमूमन तड़के शहर की गलियों में आवाजाही कम ही होती है, संभवतः इसी वजह से वारदात को अंजाम देने वालों ने अकेले रह रही महिला को निशाना बनाया।

संभावना जताई जा रही है कि अपराधियों ने इलाके की रेकी की हुई थी। इसी दौरान आरोपियों ने महिला को बंधक बना लिया। जल्दबाजी में घर से मिले गहनों को लेकर मौके से फरार हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने पीड़ित महिला के बयान कलमबद्ध किए हैं। बताया जा रहा है कि प्रारंभिक तौर पर पुलिस की जांच में यही सामने आया है कि महिला को बंधक बनाया गया था।

लेकिन शाम तक वारदात को अंजाम देने वालों का सुराग नहीं लगा था। फिलहाल पुलिस इस बात के नतीजे पर भी नहीं पहुंची है कि वारदात को अंजाम देने वाले बाहर से आए थे या नहीं।

उल्लेखनीय है कि कुछ अरसा पहले स्थानीय नशेडियो ने शिमला मार्ग पर भी एक उद्योगपति के घर में घुसकर इसी तरह की मॉडस ऑपरेंडी से वारदात को अंजाम दिया था।

डीएसपी के बोल 

उधर, संपर्क किए जाने पर डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने पुष्टि करते हुए कहा कि जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...