हिमाचल पुलिस की वर्दी पर नजर आएगा प्रेजिडेंट कलर का प्रतीक चिन्ह, आदेश जारी

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल पुलिस की वर्दी पर अब प्रेजिडेंट कलर वाला नया प्रतीक चिन्ह नजर आएगा। प्रेजिडेंट द्वारा दिया जाने वाले ‘कलर्स’ का प्रतीक चिन्ह किसी सैन्य बल इकाई को राष्ट्र के लिए उसकी अनुकरणीय और असाधारण सेवा के सम्मान में दिया जाता है।

हिमाचल पुलिस को बीते वर्ष दिसम्बर माह में ये प्रतिष्ठित अवार्ड मिला है। प्रेजिडेंट पुलिस का लोगो अब प्रदेश पुलिस की वर्दी पर लगेगा। नीले और सुनहरे पीले रंग के प्रतीक चिन्ह की ऊंचाई 3 इंच और चौड़ाई साढ़े 3 इंच है तथा हर पुलिस जवान से लेकर पुलिस अधिकारी की वर्दी पर ये नजर आएगा। प्रदेश सरकार ने इसे पहनने के सम्बंध में मंगलवार को आदेश जारी किए।

सूबे के डीजीपी ने इसे प्रदेश पुलिस के लिए गौरवपूर्ण क्षण करार दिया है। उन्होंने ट्वीट किया है कि आज से हिमाचल प्रदेश पुलिस के जवान अपनी वर्दी पर भारत पुलिस के राष्ट्रपति रंग का प्रतीक चिन्ह धारण करेंगे। उन्होंने लिखा है कि इस सम्मान को हासिल करने के लिए देश में हर वर्दीधारी बल तरसता है।

बता दें कि राष्ट्रपति का रंग पुरस्कार यानी प्रेजिडेंट कलर अवार्ड भारत की किसी भी सैन्य इकाई को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। इसे ‘निशान’ के नाम से भी जाना जाता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने माउंट एवरेस्ट विजेता रुचि ठाकुर को किया सम्मानित, दिया 1 लाख का नकद पुरस्कार

हिमखबर डेस्क करसोग निवासी रुचि ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह...

हिमाचल में 11 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी

छह से लेकर नौ जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट, 11...

धर्मशाला के डॉ. अभिनव ने कैमरे में कैद कीं 600 दुर्लभ पक्षी प्रजातियां

हिमखबर डेस्क धर्मशाला जोनल अस्पताल में तैनात त्वचा रोग विशेषज्ञ...