साइकिल सवार बच्चे को टक्कर मारकर वाहन चालक फरार, मामला दर्ज़

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

राजधानी शिमला के थाना बालूगंज के अंतर्गत उपनगर चक्कर में साइकिल चला रहे एक बच्चे को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी, इससे बच्चा घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां पर उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। टक्कर के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार शिव मंदिर अपर चक्कर के पास पवन पदम भवन निवासी चंदर हंस परमार पुत्र फतेह सिंह परमार ने मामला दर्ज करवाया है कि उसका बेटा प्रज्वल बालूगंज से समरहिल के लिए साइकिल पर आ रहा था।

जैसे ही वह तवी मोड के पास पहुंचा तो यहां पर एक अनियंत्रित वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिसमें बच्चे को चोटें आई हैं। उसे इलाज के लिए आईजीएमसी में भर्ती कराया गया है। फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर बनी हुई है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि हिट एंड रन केस इस मामले में अभी तक गाड़ी का पता नहीं चल पाया है। ऐसे में शिकायतकर्ता ने पुलिस से गुहार लगाई है कि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जाए।

वहीं, पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरू कर दी है, आसपास के सीसीटीवी कैमरा खंगाले जा रहे हैं। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि आईपीसी की धारा 279, 337  और 187 एमवी एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

POK में मारा गया पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड आतंकी हमजा, धुरंधर स्टाइल में मिली मौत

हिमखबर डेस्क सात साल पहले पुलवामा में भारत को सबसे बड़ा...

1 जून को वेतन नहीं मिला तो 2 से HRTC कंडटर यूनियन शुरू करेगी काम छोड़ो आंदोलन

हिमखबर डेस्क एचआरटीसी में समय पर वेतन न मिलने पर...

शिवपुरी की अवनी ने बढ़ाया हिमाचल का मान, भारतीय नौसेना में हासिल किया ये मुकाम

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के हिस्से में एक और गौरवशाली...