संगड़ाह में तीखे मोड़ पर दो निजी बसों की टक्कर, हादसे में 9 यात्री जख्मी, टला बड़ा हादसा

--Advertisement--

संगड़ाह, 21 फरवरी – नरेश कुमार राधे

उपमंडल के अंधेरी के समीप दो निजी बसों की तीखे मोड़ पर आपस में टक्कर हो गई। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। दुर्घटना में 9 सवारियों को हल्की चोटें आई है। जरा सी गलती कई लोगों की जान पर भारी पड़ सकती थी।

दरअसल, बुधवार को दोपहर 1 बजे के करीब मीनू कोच नाम की दो बसें अपने रूट पर जा रही थी। दोनों बसें जैसे ही अंधेरी के समीप पहुंची तो यहां एक तीखे मोड़ पर दोनों आपस में टकरा गई। हालांकि समय रहते बस पर काबू पा लिया गया अन्यथा एक बड़ा हादसा पेश आ सकता था।

बताया जा रहा है कि हादसे में नौ यात्रियों को हल्की चोटें आई है, जिन्हें संगड़ाह अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। दोनों बस में करीब 60-70 सवारियां सवार थी। फिलहाल यह पुख्ता जानकारी नहीं है कि हादसा किन कारणों से पेश आया है।

वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। डीएसपी मुकेश डडवाल ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...