शिमला: एसएफआई ने किया विधानसभा का घेराव, पुलिस और छात्रों में झड़प

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

एसएफआई ने शुक्रवार को विधानसभा का घेराव किया। इस दौरान पुलिस और छात्रों में हल्की झड़प भी हुई। छात्रों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरा।

चौड़ा मैदान में पुलिस ने बैरिकेड लगाकर इन्हें आगे जाने से रोका जहां इनकी पुलिस के साथ झड़प हो गई। एसएफआई ने आरोप लगाया है कि वर्तमान सरकार ने भर्तियों में धांधली की है जिससे काबिल युवा बेरोजगार हुआ है।
एसएफआई के राज्य सचिव अमित ठाकुर ने कहा कि यह सरकार बैकडोर भर्तियां कर रही है। एक संगठन विशेष के लोगों को नियमों को ताक पर रख कर भर्ती किया जा रहा जिससे बेरोजगारी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पिटीए के नाम पर करोड़ों रूपये एकत्रित किए जा रहें हैं। लेकिन कहां इसका उपयोग किया जा रहा इसका पता नहीं है।

ये हैं मुख्य मांगें
भर्ती प्रक्रिया में राजनीतिक भ्रष्टाचार और भेदभाव बंद करो।
बढ़ती बेरोजगारी पर रोक लगाओ और स्थायी रोजगार का प्रबंध करो।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से शिक्षा का निजीकरण बंद करो।
छात्र संघ चुनाव बहाल किए जाएं।
पीटीए फंड के नाम पर लूट बंद की जाए।
सभी शिक्षण संस्थानों में रिक्त पड़े पदों को शीघ्र भरा जाए।
कॉलेज कैडर भर्ती प्रक्रिया में 65:35 का फार्मूला लागू किया जाए।
नशा माफिया पर रोक लगाने के लिए ठोस कानून बनाया जाए।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...