विभिन्न सरकारी विभागों में गैर हिमाचली को भर्ती कर हिमाचल के युवा से अन्याय: काजल

--Advertisement--

Image

काँगड़ा- राजीव जस्वाल

विधायक पवन काजल ने कहा कि सरकारी नौकरियों में गैर हिमाचली युवाओं का चयन और महंगाई व बेरोजगारी और जिला कांगड़ा की विकास में अनदेखी फतेहपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के मुख्य चुनावी मुद्दे होंगे। वीरवार को जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्राम पंचायत सनौरा के वार्ड नम्बर 3 में विधायक काजल ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते ही जिला कांगड़ा के लिए स्वीकृत केंद्रीय विश्वविद्यालय के भवनों का निर्माण कार्य लटका पड़ा है।

प्रदेश में प्रशिक्षित और शिक्षित बेरोजगारों की लंबी कतार होने के बावजूद विभिन्न सरकारी विभागों में 54 गैर हिमाचली कनिष्ठ अभियंताओं की भर्ती कर प्रदेश की भाजपा सरकार ने हिमाचल के युवा वर्ग से धोखा अन्याय किया है। काजल ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी से महिला और युवा वर्ग ने प्रदेश की भाजपा सरकार को उपचुनावों में आईना दिखाने का मन बना लिया है।

इनके नतीजों के बाद भाजपा को अपनी करनी और कथनी के अंतर का एहसास होगा। काजल ने कहा कि जिला कांगड़ा की जनता को फोरलेन और हवाई अड्डे के विस्तार, निर्माण के नाम पर ठगा जा रहा है। उन्होंने कहा पलम क्षेत्र में बन रही नई पेयजल योजना में पेडी गांव को भी शामिल किया गया है। इस मौके पर वार्ड पंच महेंद्र सिंह, रेखा वालिया आदि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...