विक्रमादित्य सिंह बोले कानून के रखवालों द्वारा लातघुसें से मारना हिमाचल को शर्मसार कर गया

--Advertisement--

Image

शिमला,24 जून.जसपाल ठाकुर 
कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कुल्लू में खुलेआम पुलिस अधिकारियों में हुई हाथापाई को बहुत ही गम्भीर मामला बताते हुए कहा है कि एक केंद्रीय मंत्री के आगवन के दौरान वीआईपी सुरक्षा पर भी एक बहुत बड़ा सवाल खड़ा होता है। उन्होंने इसे अति दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि प्रदेश में पहली बार कानून के रखवालों का इस प्रकार एक दूसरे को खुले में लातघुसें से मारना हिमाचल जैसे शांति प्रिय राज्य को शर्मसार कर गया है।इससे साफ हो गया है कि प्रदेश में कानून और शासकीय व्यवस्था किस ओर जा रही है।
विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में आज मंत्री द्वारा मुख्य सचिव से कथित तौर पर दुर्व्यवहार की भी कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि इस प्रकार का कोई भी व्यवहार किसी भी अधिकारी के मनोबल पर विपरित असर डाल सकता है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव के साथ इस प्रकार का दुर्व्यवहार चिंता का विषय है।
विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा नेताओं पर आरोप लगाया है कि वह प्रदेश में अव्यवस्था फैला रहें है। अधिकारियों पर दबाव बना कर उन्हें अपने कर्तव्य निष्ठा से दूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यही बजह है आज प्रदेश में सरकार और ब्यरोक्रेसी में कोई तालमेल नही रह गया है और दोनों में दूरियां बढ़ती जा रही है।
विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश सरकार के सेब सीजन के लिए कोई भी पुख्ता इंतजाम न करने और विपणन व्यवस्था के साथ साथ माल ढुलाई के मूल्यों को अब तक निर्धारित न करने पर चिंता जताई है। उन्होंने हाल ही में हुई ओलावृष्टि से किसानों, बागवानों को हुए नुकसान का आंकलन करने और उन्हें उचित मुआवजा देने की मांग भी सरकार से की है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...