वकीलों से माफी मांगें कांग्रेस विधायक, नहीं तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम : तरुण शर्मा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र में कांग्रेस विधायक द्वारा नशे को लेकर वकीलों पर की गई टिप्पणी पर जिला बार एसोसिएशन धर्मशाला ने ऐतराज जताया है। वकील वर्ग भी हर प्रकार के नशे के खिलाफ है। विधायक द्वारा सत्र के दौरान चिट्टे के विषय को रखते हुए वकीलों पर प्रहार किया है, जिससे प्रदेश के वकील उनकी टिप्पणी से आहत हैं।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट तरुण शर्मा ने कहा कि वकीलों पर की गई टिप्पणी को लेकर विधायक महोदय को सदन में माफी मांगनी चाहिए, अन्यथा इसके गंभीर परिणाम उन्हें भुगतने होंगे।

विधायक की ओर से कहा गया है कि वकीलों और उनकी संपत्तियों की जांच होनी चाहिए। किस मामले में कौन दोषी है और बेगुनाह है, यह देखना न तो विधायक और न ही वकीलों का काम है, बल्कि यह कार्य न्यायाधीशों का है।

उन्होंने कहा कि जिन विधायक महोदय ने वकीलों पर उंगली उठाई है, प्रदेश में उन्हीं की सरकार है। ऐसे में उन्हें चाहिए कि नशे के खिलाफ वे सरकार के माध्यम से सख्त कानून लेकर आए, जिससे कि नशा कारोबार में जुटे बड़े मगरमच्छों पर कार्रवाई की जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...