युवा क्लब सिहंवा द्वारा अंडर 14 कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

--Advertisement--

युवा क्लब सिहंवा द्वारा अंडर 14 कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, भाजपा के युवा नेता व पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रणव कुमार ने शिरकत की।

शाहपुर – अमित शर्मा 

आज शाहपुर के छतड़ी में युवा क्लब सिहूंआँ द्वारा अंडर 14 कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।

टूर्नामेंट के समापन अवसर पर मुख्यतिथि के रूप में शाहपुर से भाजपा के युवा नेता व पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रणव कुमार ने शिरकत की।

इस अवसर पर उनके साथ भाजपा युवा मोर्चा जिला कांगड़ा के जिला उपाध्यक्ष पंचम राणा भी उपस्थित रहे।

टूर्नामेंट का फाइनल छतड़ी व न्यू इरा स्कूल की टीम के बीच खेला गया। जिसमें छतड़ी की टीम विजेता रही। मुख्यतिथि प्रणव कुमार ने विजेता टीम को बधाई दी।

इस अवसर पर मुख्यतिथि ने युवाओं को नशे व मोबाइल से दूर रहकर ऐसे खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया व कहा कि जीवन मे जितना महत्व पढ़ाई का है, उतना ही महत्व खेलों का है।

खेलों से हमारा शारीरिक व मानसिक दोनो विकास होता है साथ ही उन्होंने युवा क्लब सिहुआँ के युवाओं की भी ऐसे टूर्नामेंट आयोजित करने के लिए उन्हें बधाई दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...