मुख्यमंत्री के चुवाड़ी दौरे ने बड़ा किया विधायक बिक्रम सिंह जरयाल का राजनीतिक कद

--Advertisement--

Image

बकलोह – भूषण गुरुंग

मुख्यमंत्री जयराम के चुवाड़ी दौरे ने स्थानीय विधायक तथा प्रदेश सरकार के मुख्य सचेतक बिक्रम सिंह जरयाल के राजनीतिक कद को बड़ा किया है। मुख्यमंत्री के भटियात विधानसभा क्षेत्र से दूरी बनाए रखने का मिथ्या को भी इस दौरे ने तोड़ दिया है ।

हालांकि इससे पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भटियात क्षेत्र के सिहुंता में चुनावी जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। एक बार पहले तय कार्यक्रम में शिमला में बारिश के चलते उनका हेलीकॉप्टर न उड़ पाने के कारण चुवाड़ी में उनका कार्यक्रम वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया गया था।

वहीं अब मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान हजारों की भीड़ से भरे चौगान को देखकर भाजपा कार्यकर्ताओं के भी हौंसले बुलंद हुए हैं। क्षेत्र के अभूतपूर्व विकास के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए विधायक ने मल्टी टास्क भर्ती में भटियात से अन्याय की बात भी साफगोई से मंच पर कही।

मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में विधायक बिक्रम जरयाल की खुली तारीफ की तो यहां पहुंचे वन मंत्री राकेश पठानिया ने भी मंच से विधायक बिक्रम सिंह जरयाल को चुन कर मुख्यमंत्री जयराम तथा पीएम नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करने की बात जोर देकर कही।

बताते चलें कि राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा हमेशा से होती रही है कि प्रदेश में भाजपा की जीत के बाद लगातार दूसरी बार जीते बिक्रम सिंह जरयाल को मंत्री न बनाने के चलते उनके समर्थकों ने मुख्यमंत्री जयराम के खिलाफ नारेबाजी की थी।

इसी प्रकरण के बाद तथा भटियात में मुख्यमंत्री के न आने के कारण विपक्ष अक्सर विधायक को घेरता आया है। इसके बाद लोकसभा चुनावों के दौरान मुख्यमंत्री ने भटियात में चुनावी जनसभा भी की थी तथा उनका एक दौरा मौसम के कारण रद्द हुआ था।

मुख्यमंत्री जयराम के नेतृत्व में भटियात में विकास कार्य गति से चलते रहे तथा विधायक बिक्रम सिंह जरयाल को मंत्री पद के समानांतर सरकार के मुख्य सचेतक का ओहदा भी दिया गया। वहीं मुख्यमंत्री के भटियात न आने के मुद्दे पर घिर जाने वाली भाजपा ने विपक्ष को मुख्यमंत्री के सफल दौरे से जवाब दे दिया है।

वहीं इस कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ से भाजपा कार्यकर्ताओं के हौंसले बुलंद हुए हैं। भीड़ का आलम यह रहा कि चौगान की जगह भी कम पड़ गई। लिहाजा इस दौरे के राजनीतिक मायनों की बात करें तो विधायक बिक्रम जरयाल का कद इससे जाहिर हुआ है तो वहीं भाजपा की टीम भी ऊर्जा से भर गई है।

भाजपा पदाधिकारियों की मानें तो उन्होंने इस जनसभा को चुवाड़ी में हुई अब तक की सबसे बड़ी जनसभा बताया है। बताते चलें कि जनसभा के दौरान चौगान तथा विश्राम गृह परिसर के अलावा सभास्थल के बाहर भी भारी भीड़ नजर आई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...