मंदबुद्धि बच्ची से छेड़छाड़ करने के आरोप में भाजपा नेता गिरफ्तार; गगरेट का है मामला

--Advertisement--

व्यूरो – रिपोर्ट

मानवीय मूल्यों को तार-तार करते हुए एक वयोवृद्ध भाजपा नेता का मंदबुद्धि बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करते हुए वीडियो वायरल हुआ है।

82 वर्षीय भाजपा नेता पहले सरकारी नौकरी पर थे और सेवानिवृत्ति के बाद से भाजपा के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।

बच्ची की मां की शिकायत पर गगरेट पुलिस ने मामला महिला पुलिस थाना ऊना को सौंपा है। वहां पर भाजपा नेता के विरुद्ध पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि मंदबुद्धि नाबालिग बच्ची भाजपा नेता की दुकान पर गई थी, तो भाजपा नेता ने उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं।

यह सब किसी ने दुकान के बाहर से अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया। वीडियो जब वायरल हुआ, तो बच्ची की मां को भी इस बात का पता चला, जिस पर मां ने गुरुवार सुबह इसकी शिकायत गगरेट पुलिस थाना में की।

गगरेट पुलिस थाना ने यह मामला महिला पुलिस थाना ऊना के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने भाजपा नेता के विरुद्ध पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

एएसपी संजीव भाटिया के बोल 

वहीं, एएसपी संजीव भाटिया ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगामी कार्रवाई जारी है।

उधर, कांग्रेस ने इस घटना को अत्यंत शर्मनाक करार दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...