ऊना के बहडाला में गली विवाद को लेकर चलाई गोली, सोसायटी सचिव की मौत

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

ऊना जिला के बहडाला में गली के विवाद को लेकर 2 पक्षों में हुए तनाव के बाद गोली चला दी गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि पहले एक हवाई फायर किया गया और बाद में एक व्यक्ति पर गोली चला दी गई। हादसे में प्रमोद (58) पुत्र सुखदेव निवासी बहडाला घायल हो गया।

जिसे उपचार के लिए तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन हालत गंभीर होते देख उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया लेकिन वहां पर उसकी मौत हो गई।

मृतक प्रमोद कुमार गांव में ही सोसायटी सचिव के पद पर तैनात था। जानकारी के अनुसार गांव में गली को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था।

वीरवार को यहां कोई कार्य चला हुआ था, जिसको लेकर तनाव पैदा हो गया। पड़ोसियों में बहस शुरू हो गई। इतने में एक व्यक्ति ने बंदूक निकाली और फायर कर दिए जिसमें प्रमोद घायल हो गया।

एसपी अर्जित सेन ठाकुर के बोल 

एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल व्यक्ति की पीजीआई में मौत हो गई है और इस मामले में 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पैरा लीगल वॉलंटियरों के लिए 28 तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा जिले में संचालित...

मनीषा मित्तल हत्याकांड: भाई ने की बहन की हत्या, आरोपी को लेकर रोहतक से शिमला पहुंची पुलिस

हिमखबर डेस्क हिमाचल की राजधानी शिमला के संजौली स्थित सरस्वती...

मंडी : सड़क पार कर रहे ग्रामीण को टैंकर ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पंडोह के साथ लगते...

CRPF जवान दीप चंद का निधन, शहर में शोक की लहर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की नाहन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम...