मंदबुद्धि नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के दोषी को कोर्ट ने सुनाई 20 वर्ष कारावास की सजा

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश किन्नौर स्थित रामपुर (पोक्सो कोर्ट) ने नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष सशक्त कारावास व 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जिला उप न्यायवादी कमल चंदेल ने बताया कि मामला वर्ष 2019 का है।

पीडि़ता के पिता ने पुलिस में शिकायत दी थी कि पांच नवंबर, 2019 को वह और उसकी पत्नी मनरेगा में काम करने गए थे। शाम करीब पांच बजे जब घर लौटे तो बेटी नहीं थी। बाद में पता चला कि गांव के ही युवक ने बेटी को जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया है।

मामले के अनुसार पीडि़ता मंदबुद्धि है, इसी का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की पैरवी के दौरान अदालत में 14 गवाहों के बयान कलमबद्ध किए व दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने दोषी को सजा सुनाई। कोर्ट के फैसले से परिवार ने राहत की सांस ली है व न्‍यायालय का धन्‍यवाद भी किया है।

पीड़‍िता के मंदबुद्धि होने के कारण कोर्ट ने और सख्‍त रुख अपनाया। वकील व सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने दोषी युवक को कड़ी सजा सुनाई। कोर्ट के इस तरह के फैसलों से समाज के हर तबके को एक सख्‍त संदेश जाता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...