मंत्री सुरेश भारद्वाज ने किया तिरंगा प्रभात फेरी का नेतृत्व

--Advertisement--

Image

शिमला, 12 अगस्त – जसपाल ठाकुर

शिमला के राम मंदिर से लोअर बाजार होते हुए मालरोड से वापस राम मंदिर तक तिरंगा प्रभात फेरी निकली, जिसमें स्थानीय लोगों ने हाथ में तिरंगा लेकर भाग लिया। इस यात्रा का नेतृत्व शहरी विकास, आवास, नगर नियोजन, संसदीय कार्य, विधि एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने किया।

भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर देशभर में चला यह तिरंगा अभियान राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत कर रहा है। शिमला शहर में इस कार्यक्रम की शुरुआत 09 अगस्त, 2022 से की गई।

उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया है, जो 13 से 15 अगस्त, 2022 तक चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 13 से 15 अगस्त, 2022 तक राज्य और देश के सभी नागरिक आगे आएं और अपने घरों पर तिरंगा लगाएं।

शहरी विकास मंत्री ने कहा कि शिमला शहर में स्मार्ट सिटी के तहत बने प्रोजेक्ट्स में भी 13 से 15 अगस्त, 2022 के बीच में तिरंगा फहराया जायेगा। भारद्वाज ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता हर घर में तिरंगा पहुंचा कर राष्ट्रवाद का सन्देश देगा।

भारद्वाज ने कहा कि तिरंगा देश को जोड़ने का काम काम करता है और आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर तिरंगा एक बार फिर देश को एक सूत्र में जोड़ कर रखने के माध्यम के रूप में काम कर रहा है।

शहरी विकास मंत्री ने कहा कि भाजपा भी शिमला शहर में अलग-अलग वार्डों में इस प्रकार के अकर्यक्रम कर स्थानीय लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...