भारत कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की दादागिरी, क्षेत्र के हजारों लोगों का जीना किया हराम

--Advertisement--

कोटला – स्वयम

पठानकोट – मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन के अनुभव भेडखडड से 32 मील का कार्य निष्पादन कर रही कंपनी भारत कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी दादागिरी के चलते के क्षेत्र के हजारों लोगों का जीना हराम कर दिया है। सैकड़ो ननिहाल प्राइमरी से जमा दो तक शिक्षा ग्रहण करने के लिए निकलते हैं। वह भी धूल मिट्टी तथा खड्डों से तो अजीज हैं, पर पुलिया निर्माण को लेकर जो लापरवाही बरती जा रही है वह कभी भी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है।

पीड़ित भेडखडड निवासी बुद्धि सिंह व निर्मल सिंह ने क्षेत्र की व्यथा सुनाते हुए कहा कि निर्माण में भारी अनियमिताएं बरती जा रही हैं। तथा अंतरराष्ट्रीय मानकों को नजरअंदाज कर निम्न स्तर का कार्य किया जा रहा है।

निर्मल सिंह ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में लगी भारत कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में नियमों को दरकिनार कर भेड़खडड के किनारे सरकारी भू -भाग पर निर्माण से निकली मिट्टी को अनाधिकृत रूप से डंप कर दिया है। जिससे भेडखडड का कुदरती जल बहाव रुकने से और खडड का (रिवर कोर्स) कुदरती जल बहाव दूसरी तरफ मुड़ जाने से एक तो भारी भूमि कटाव होगा और मानव निर्मित बाढ़ (त्रासदी) को न्योता दिया गया लगता है।

कोई सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न किये जाना कंपनी की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े करती है। इस प्रकार पर्यावरण की धज्जियां उड़ाते हुए और क्षेत्र को प्रदूषित करते हुए कंपनी सैकड़ो बच्चों महिलाओं बुजुर्गों की जिंदगियां को लाइलाज बीमारियों की ओर धकेल रही हैं।

उदाहरण के तौर पर दमा, खांसी, अस्थमा , सांस की बीमारियां आम होती जा रही हैं। स्थानीय निवासी देशराज, चमन, करनैल, राज सिंह, जैसो राम, बुद्धि सिंह और निर्मल सिंह आदि ने भारत कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से मांग की है कि भेडखडड के बीच लगे मिट्टी के ढेरों को हटाया जाए। और खडड के किनारे डंगे लगाई जाए।

कंपनी महाप्रबंधक राजेश नायर के बोल 

इस बारे में भारत कंट्रक्शन कंपनी के महाप्रबंधक राजेश नायर से बात करने पर कहा कि हमने कोई मिट्टी या डंप भेडखडड में नहीं किया है। लोग पता नहीं किसके बारे में बोल रहे हैं।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एक्सपर्ट वरुण गुप्ता के बोल 

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक्सपर्ट वरुण गुप्ता से बात करने पर उन्होंने कहा कि प्रदूषण फैलाने पर विभाग फोरलेन का कार्य कर रही भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी को पहले ही जुर्माना लगा चुका है। और अब भी गलत कर रहे हैं तो एसडीएम ज्वाली से बात करो।

उपमंडल अधिकारी ज्वाली विचित्र सिंह के बोल 

उपमंडल अधिकारी ज्वाली विचित्र सिंह से बात करने पर कहा कि शिकायत मिलने पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेंगे। और गलत पाए जाने पर नियम अनुसार कार्रवाई कर दंडित किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...