बैसाख संक्रांति पर मिनी हरिद्वार ज्वाली में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू

पांडवों द्वारा अज्ञातवास के दौरान निर्मित मिनी हरिद्वार ज्वाली में आज बैसाख संक्रांति को हजारों की संख्या में दूरदराज से पहुंचकर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई व पुण्य कमाया। मिनी हरिद्वार ज्वाली में सुबह चार बजे ही श्रद्धालु वाहनों के माध्यम से पहुंचने शुरू हो गए तथा नहाने का क्रम जारी हो गया।

पुलिस ने भी सुरक्षा की लिहाज से मोर्चा संभाल लिया तथा महिला पुलिस कर्मियों को मिनी हरिद्वार के समीप व पुल पर तैनात कर दिया। इसके अलावा ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जवान डटे रहे। किसी भी वाहन को सड़क के बीच या किनारे पर खड़ा नहीं होने दिया गया।

देहर पुल के दोनों तरफ बनाए गए पार्किंग स्थलों में ही वाहनों को खड़ा करवाया गया। स्वास्थ्य विभाग व अग्निशमन विभाग भी मुस्तैद रहा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...