बाइक सवार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, ट्रक के नीचे आया सवार, मौत

--Advertisement--

Image

सोलन-जीवन वर्मा

परवाणू थाना के तहत ओल्ड कसौली रोड पर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय सिहं (26 वर्ष) पुत्र गुमान सिहं निवासी मकान न.-133 राम बाग टिपरा डाकखाना कालका थाना व तहसील कालका जिला पंचकुला हरियाणा जो की हिम मेटल कंपनी सेक्टर 02 में काम करता है ।

अपने घर से अपने बुलेट मोटरसाइकिल एच आर 49 डी-8377 पर सुबह करीब 8 .15 बजे ड्यूटी के लिए निकला व् करीब 8 .45 यह ओल्ड कसौली रोड पर काली मिटटी के पास पहुंचा तभी सामने से उसे एक ट्रक टैंकर नं. एच.पी 93-2762 जो की अपनी साइड चल रहा था नज़र आया।

जैसे की ट्रक उसके नज़दीक पहुंचा तभी उसके पीछे से एक मोटरसाइकिल एच.पी.15B-2668 जो की रोहित कुमार पुत्र राजेश कुमार रिहायश किरायेदार नरेश गांव अम्बोटा, टकसाल तहसील कसौली जिला सोलन चला रहा था ने संजय की बाइक को टक्कर मार दी । टक्कर लगने से संजय अपनी बाइक की बाईं और गिर गया व् रोहित दूसरी ओर जा रहे ट्रक के पिछले टायर के नीचे गिरा व पिछले टायरों में फस कर उसके शरीर के चीथड़े हो गए व् मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गयी ।

टक्कर में संजय को मामूली चोटें आयीं जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया ।डीएसपी योगेश रोल्टा ने पुष्टि करते हुए बताया की थाना परवाणू के तहत सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है , पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है जाँच के बाद मामले में अग्रिम कार्यवाही की जाएगी ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...