प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विडियो कान्फ्रेसिंग वैक्सीन संवाद का लाईव संवाद कोटला में आयोजित किया गया

--Advertisement--

Image

कोटला- स्वयंम

देशभर में टीकाकरण अभियान में हिमाचल प्रदेश ने पाया पहला स्थान के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विडियो कान्फ्रेसिंग वैक्सीन संवाद का लाईव संवाद कोटला के सामुदायिक भवन में नायब तहसीलदार जीवन शर्मा के सौजन्य से आयोजित किया गया। इस अवसर कोटला बैल्ट के सैंकड़ों लोगों ने उपस्थित होकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बड़ी स्क्रीन पर लाईव सुनकर संवाद किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जब यह कहा कि कोरोना महामारी के तहत देशव्यापी टीकाकरण अभियान में चैंपियन बन कर उबरा हिमाचल, तब उपस्थित सभी लोगों ने ताली बजाकर नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कोरोना टीकाकरण अभियान की प्रथम डोज के मामले में हिमाचल ने शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। जबकि दूसरी डोज के मामले में एक तिहाई लक्ष्य हासिल कर लिया है।

इस मौके पर नायब तहसीलदार कोटला जीवन शर्मा, पुलिस चौकी प्रभारी संजय शर्मा, प्रदेश भाजपा ओबीसी उपाध्यक्ष योगराज मेहरा ,जिला परिषद सदस्य नर्मदा ठाकुर, मंडल अध्यक्ष जवाली उत्तम धीमान, कोटला पंचायत प्रधान रीता देवी, उप प्रधान मंगल सिंह, पूर्व प्रधान सतीश कुमार, पूर्व जिला परिषद सदस्य शीला धीमान , विकासखंड नगरोटा सूरियां खंड समवयक जीवन राम , कोटला वैलट की आशा वर्कर, आंगनबाड़ी, महिला मंडल व पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...