प्रदेश महिला कांग्रेस ने विशाल नेहरिया कि गिरफ्तारी, ओशिन शर्मा को पुलिस सुरक्षा देने की मांग फिर से दोहराई

--Advertisement--

Image

शिमला,28 जून.जसपाल ठाकुर 
प्रदेश महिला कांग्रेस ने  भाजपा विधायक विशाल नेहरिया को तुंरत गिरफ्तार करने की मांग करते हुए उनकी पत्नी ओशिन शर्मा को पुलिस सुरक्षा देने की मांग फिर से दोहराई है। उन्होंने विधायक द्वारा पत्नी से किये
दुर्व्यवहार,शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न की निंदा करते हुए कहा है कि जनता के चुने हुए एक प्रतिनिधि द्वारा ऐसा कृत्य किया जाना बहुत ही दुःख दाई है और इसे इसकी कड़ी कानूनी सजा दी जानी चाहिए।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने आज यहां पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए  भाजपा विधायक नेहरिया को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि जब एक नेता अपने घर पर अपनी  पत्नी ,प्रशासनिक अधिकारी के साथ ऐसा दुर्व्यवहार कर सकता है तो समाज मे इसका क्या संदेश जाएगा।
उन्होंने कहा है कि भाजपा को इस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए पार्टी से भी निलंबित करना चाहिए।उन्होंने कहा है कि एक महिला के साथ इस प्रकार का उत्पीड़न कदापि सहन नही किया जा सकता।
जैनब चंदेल ने राष्ट्रीय व राज्य महिला आयोग से भी इस मामलें पर तुरंत कार्यवाही करने का आग्रह करते हुए कहा है कि भाजपा एक तरफ बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ,महिला सशक्तिकरण की बड़ी बड़ी बातें करती है आज उसी के नेता इसकी धज्जियां उड़ा रहें है।उन्होंने कहा है कि महिला कांग्रेस ओशिन शर्मा को न्याय दिलाने से पीछे नही हटेगी।
चंदेल ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से  विधायक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग करते हुए पुलिस एफआईआर तुरंत दर्ज करने की मांग करते हुए सरकार से ऐसे मामलों पर त्वरित कार्यवाही करने की मांग की है।
उन्होंने कहा है कि महिला आयोग ने इस मामले का सज्ञान तो लिया है पर यह देखने की बात होगी कि आयोग इस पर कितनी गम्भीरता दिखाता है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...