प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के विकास को रोकने का स्थानीय विधायिका एव मंत्री पर लगाया आरोप

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

आज विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के चंगर क्षेत्र की मनेई पंचायत में पहुँचने पर स्थानीय शाहपुर कांग्रेस प्रतिनिधि प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया का जोरदार स्वागत हुआ। इस मोके पर केवल सिंह पठानिया मनेई की स्थानीय जनता से रूबरू हुए ओर उनके दुःख सुख में शामिल हुए।

इस अवसर पर जनता ने केवल सिंह पठानिया से कहा कि पिछले पांच सालों में भाजपा की मंत्री एव स्थानीय विधायिका चंगर क्षेत्र में विकास करवाने में नाकाम रही है। बल्कि उल्टाचंगर क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाओं से बंचित रहना पड़ रहा है।

उन्होंने पठानिया के समक्ष गुहार लगाई की चंगर क्षेत्र की जनता को पीने का पानी उपलब्ध करवाया जाए और सड़कों की खस्ता हालत को सुधारा जाए। आज चंगर क्षेत्र की जनता को भाजपा सरकार से अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है।

पठानिया ने चंगर क्षेत्र की जनता को आश्वासन दिया कि आपके आशीर्वाद से बिधायक बनते ही मेरा प्रथम कर्तब्य विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की जनता को मूलभूत सुविधाए घर घर तक पहुचाना है। पठानिया ने कहा कि आज जनता भाजपा सरकार से हर तरफ से तंग आ चुकी है।

खास कर विधानसभा शाहपुर क्षेत्र की जनता घुटन महसूस कर रही है। जैसे ही जनता के आशीर्वाद से बिधायक बनते ही जनता को इस घुटन से बाहर निकाला जाएगा और हर नागरिक को उनके अधिकार दिलवाए जाएंगे। पठानिया ने कहा कि चुनावों के नजदीक आते ही स्थानीय बिधायिका एव मंत्री द्वारा आनन फानन में अधूरे उदघाटन किये जा रहे है।

जनता को लाभ मिले न मिले लेकिन उदघाटन करने में जल्दी लगी हुई है। बिना बजट के विकास कार्यों के शिलान्यास किये जा रहे है।जो कि आज से चार साल पहले होने चाहिए थे। अगर समय रहते ये शिलान्यास हो जाते तो आज जनता को इनका लाभ मिलना शुरू हो जाना चाहिए था। लेकिन स्थानीय बिधायिका एव मंत्री का जनता से कोई लेना देना नही बल्कि अपने नाम की पटिका से लेना देना है जो कि लंज कॉलेज के अधूरे उद्धघाटन दर्शाता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

CUET UG परीक्षा 11 मई से, परीक्षा केंद्र में इन चीजों​ की रहेगी नो-एंट्री; चेक करें लिस्ट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी किया ड्रेस कोड, धार्मिक...

चुनावी मैदान में परिवार आमने-सामने, दादी और पोती के बीच सीधी भिड़ंत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में जिला परिषद...

सिरमौर का अनुराग बनेगा सेना में अफसर, 3 असफलताओं के बाद पास की NDA की परीक्षा

हिमखबर डेस्क सिरमौर जिले के दुर्गम क्षेत्र कोड़गा से निकलकर...

हिमाचल में होमगार्ड भर्ती के नाम पर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहें, विभाग ने युवाओं को किया आगाह

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश होम गार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग...