ट्रेनी के 40 पदों हेतु 14 अक्टूबर को होगा साक्षात्कार

--Advertisement--

Image

हमीरपुर 11 अक्तूबर – अनिल कपलेश

जिला रोजगार अधिकारी सुधा सूद ने बताया कि निजी कंपनी मैसर्ज सेल्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भिवाड़ी हरियाणा द्वारा जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में ट्रेनी के 40 पदों हेतु 14 अक्टूबर को साक्षात्कार होगा।

उन्होंने बताया कि इन पदों हेतु अभ्यर्थी किसी भी संकाय में स्नातक वर्ष 2021 से पहले का पास होना अनिवार्य है। आयु अधिकतम 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

साक्षात्कार जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में 14 अक्टूबर को प्रात: 10:30 बजे होगा। उन्होंने बताया कि इन पदों हेतु महिला व पुरुष अभ्यर्थी ही पात्र होंगे। कंपनी के द्वारा चयनित उम्मीदवारों को 1 वर्ष का हॉस्पिटैलिटी व टूरिज्म का डिप्लोमा करवाया जाएगा तथा 4 स्टार होटल में रहने और खाने की व्यवस्था भी कंपनी द्वारा ही की जाएगी।

उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग पूरी होने पर कंपनी के द्वारा न्यूनतम 3 लाख रूपए का सालाना पैकेज दिया जाएगा। उन्होंनेे बताया कि कोई भी अभ्यर्थी उपरोक्त योग्यता रखता हो तथा उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हो तो वह भी हिमाचली स्थाई निवासी प्रमाण पत्र व अपने मूल प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

उन्होंने इच्छुक युवाओं से अनुरोध किया है कि वह पूर्ण तैयारी के साथ साक्षात्कार में भाग लें तथा अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, हिमाचली बोनाफाइड तथा सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के साथ जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में 14 अक्टूबर को प्रात: 10:30 बजे साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्राकृतिक इतिहास का जिंदा गवाह भारत में, 700 साल उम्र, वैज्ञानिक भी हैरान

हिमखबर डेस्क भारतीय वैज्ञानिकों ने बिहार के मुंगेर में शताब्दियों से...

फल-फूल-पत्ते-कांटे-तना-जड़ें सब फायदेमंद, लाहुल-स्पीति का छरमा घातक रोगों का दुश्मन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति की स्पीति...

सांप काटने पर अब नहीं जाएगी जान! 108 एंबुलैंस में मिलेगी एंटी-स्नेक वेनम सुविधा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में अब सांप के काटने पर...