पुलिस के सामने पूर्व विधायक के साथ मारपीट निदनीय – ठाकुर सुरिन्दर सिंह मनकोटिया 

--Advertisement--

Image

प्रागपुर- आशीष कुमार

हिमाचल में अगर विधायक नही है तो आम जन मानस की सुरक्षा तो राम भरोसे होगी ये बात काँग्रेस ब्लाक अध्यक्ष जसवां परागपुर ठाकुर सुरिंद्र मनकोटिया ने कही

उन्होंने कहा कि ये घटना यह घटना झंझकोर कर रख देने वाली व असहनीय है। भाजपा कार्यकर्ता को कैसे संस्कार दिए गए कि पूर्व विधायक व सीपीएस वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगजीवन पाल जी के साथ, जो कि एक पिता की उम्र के व्यक्ति हैं, को पीठ के पीछे से हाथ उठा कर थप्पड़ मारा गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मौजूदगी में मारपीट की।

सत्ता के गरूर और अहंकार में यह पार्टी इतने घटिया स्तर पर भाजपा पहुंच चुकी है हिमाचल प्रदेश के इतिहास में कभी ऐसा नही हुआ। जंगलराज और गुंडाराज कल्चर हम बाहरी राज्यो में सुना करते थे पर आज भाजपा अपने राज में हिमाचल में भी ऐसा जंगलराज और गुंडाराज कर रही है।

जो कि बहुत ही शर्मसार करने वाला कृत्य है। हर मोर्चे पर फेल भाजपा सरकार अपनी नाकामियां छुपाने के लिए ऐसे ओछे हथकंडों पर उतर आई है। इन गुंडा तत्वों को किसकी शह प्राप्त है ?

अराजक तत्त्वों और इन गुंडों को आगे करके भाजपा अब राजनीति करेगी ? एक पूर्व विधायक सी पी एस की आवाज को कुचलने के लिए यह तरीका अपनाया गया तो आम आदमी के विरोध पर इस सरकार के नुमायंदे और गुंडे क्या-क्या नहीं करेंगे।

कानून व्यव्यस्था का कौन सा रूप यह सरकार दिखा रही है। सत्ता के घमंड से उत्पन्न अराजकता की यह स्थिति क्या आगामी चुनावों का ट्रेलर है , क्या कानून व्यव्यस्था और बिगड़ेगी। और अगर ऐसा है तो चुड़ियां हमने भी नहीं पहनीं हैं।

सरकार ने अगर इन्हीं हथकंडों को अपनाना है तो परिणाम भुगतने के लिए भी तैयार रहें। अभी तो सिर्फ अनुरोध है कि देवभूमि हिमाचल की शालीन और सभ्य राजनीति के इतिहास को सत्ता के गरूर में कलंकित न करें। इस मामले में शामिल आरोपियों को सत्ता की शह न दे, उन्हें सबक सिखाएं, कानून के दायरे में कड़ी कारवाई करते हुए सख्त संदेश दें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...