पहाड़ी से गिरा पत्थर सिर पर लगने से नाबालिग की मौत, क्षेत्र में शौक की लहर

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गूरूंग 

मवेशियों को चराने लेकर जा रहे किशोर की पहाड़ी से पत्थर गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहित कुमार (16) पुत्र तिलक राज निवासी गांव बरेरा डाकघर शेरपुर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार यह किशोर रविवार को दोपहर के समय अपने मवेशियों को चराने के लिए जंगल की तरफ जा रहा था। उसी दौरान बीच रास्ते अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरकर उसे लगा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहां पर मौजूद अन्य लोगों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। परिजनों ने घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी पहुंचाया। जहां पर उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पत्थर लगने से उसके सिर पर गहरी चोट लगी थी, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

खैरी थाना से पुलिस की टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। जहां पर पुलिस ने परिजनों के बयान कलमबद्ध किए। साथ ही शव को अपने कब्जे में लिया।

सोमवार को पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव परिजनों को सुपुर्द किया। इसके साथ घटनास्थल में जाकर भी पुलिस ने मुआयना किया।

डीएसपी डलहौजी के बोल 

डीएसपी डलहौजी हेमंत ने मामले की पुष्टि की है। वहीं, युवक की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...