पति पत्नी पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को किया डिस्चार्ज: गुरदेव

--Advertisement--

Image

कुल्लू- आदित्य

कुल्लू जिला में पति पत्नी पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को डिस्चार्ज किया है, जबकि 4 आरोपियों को पुलिस ने 5 दिन के बाद फिर आज कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपियों को 3 दिन के अतिरिक्त पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ सबूत इक्कठे कर रही हैं, जिसमें पुलिस जल्द मामले में प्रत्यक्षदर्शी के बयान और सबूतों के आधार पर कोर्ट में चालान पेश करेगी।

एसपी कुल्लू गुरूदेव ने बताया कि पति पत्नी पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने अभी तक कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद पुलिस की तफ्तीश में पता चला कि 2 लोग झगड़े के वक्त वहां मौजूद नहीं थे और इस मामले में पीड़ित महिला के बयान भी दर्ज किए गए हैं। दोनों व्यक्तियों का डिस्चार्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि मामले में अन्य 4 आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया गया जिनको कोर्ट ने 3 सिंतबर तक पुलिस रिमांड में भेजा है। डिस्चार्ज हुए व्यक्तियों के परिजन सुभाष शर्मा ने बताया कि पति पत्नी पर हमले के आरोप में गिरफ्तार राज कुमार और चंद्र किरण उर्फ गौरव निर्दोष है, जिनको पुलिस ने डिस्चार्ज किया है।

उन्होंने कहाकि पुलिस ने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की है। इसके लिए एसपी कुल्लू और पुलिस की टीम का आभार और इसमें राजनेताओं का भी हस्तक्षेप के लिए आभार जताया।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...