नूरपुर: जहर निगलने से विवाहिता की मौत

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत

उपमंडल नूरपुर के तहत पंचायत खेल में 29 वर्षीय विवाहिता की जहर निगलने से मौत हो गई है। पुलिस ने सिविल अस्पताल नूरपुर में पोस्टमार्टम के बाद शव ससुराल पक्ष के हवाले कर दिया है। अस्पताल में शवगृह के बाहर एकत्रित मायके वालों ने बेटी की मौत के लिए ससुरालियों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने पुलिस से हत्या का मामला दर्ज करने की गुहार लगाई है।

बाबू राम निवासी जुगियाल जिला पठानकोट ने बताया कि उनकी बेटी शालू देवी की शादी खेल निवासी तरसेम के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि ससुराल में बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। विवाहिता दो बेटे छोड़ गई है। शालू का पति चालक है।

विवाहिता के भाई लक्की ने बताया कि बुधवार सायं जीजा का फोन आया कि शालू ने जहर खा लिया है। लक्की के अनुसार जब वह अस्पताल पहुंचा तो शालू को डाक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई।

उधर, एसएचओ नूरपुर कल्याण सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...