नालागढ़ के मलहैणी में अवैध तौर से ले जाई जा रही खैर की लकडी बरामद, मामला दर्ज

--Advertisement--

बद्दी – रजनीश ठाकुर

बद्दी पुलिस के अधीन पुलिस चौकी जौघों की टीम द्वारा वन विभाग जोघों के कर्मचारियों के साथ मलहैणी स्कूल के नजदीक सयूंक्त नाकाबन्दी की गई। नाकाबन्दी के दौरान एक पिक-अप गाडी न0 HP12Q-5802 को रोक कर चैक किया गया, तो गाडी के अन्दर खैर की लकडी (79 मौछे) पाई गई।

गाड़ी मालिक/चालक की पहचान नरेश कुमार पुत्र दाता राम निवासी गांव खोबला डा0 नण्ड तह0 रामशहर तथा परिचालक की पहचान गोपाल सिंह पुत्र सरवण कुमार निवासी गांव खोबला डा0 नंड त0 रामशहर जिला सोलन हिप्र के तौर पर हुई है।

जो कि उपरोक्त लकडी के बारे मे कोई वैध कागजात/परमिट पेश न कर पाए। जिस पर पुलिस थाना नालागढ़ में भा0द0स0 की धारा 379,34 व भारतीय वन अधिनयम की धारा 41,42 के अधीन अभियोग पंजीकृत किया गया है।

आगामी अन्वेष्ण जारी है। यह जानकारी डीएसपी हेडक्वार्टर प्रियांक गुप्ता बद्दी ने दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...