नशा निवारण केंद्र में चल रहा नशे का खेल, परवाणू में सामने आया सनसनीखेज मामला, मचा हडक़ंप

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

परवाणू में चल रहे एक नशा निवारण केंद्र के अंदर नशे का बड़ा खेल चल रहा है। नशा निवारण केंद्र में तैनात कर्मचारी नशा छुड़ाने के लिए उपचाराधीन मरीजों को नशा करवा रहे हैं।

मामले का खुलासा तब हुआ, जब नशा निवारण केंद्र में भर्ती एक युवक ने केंद्र के भीतर नशा करते व करवाते कर्मचारियों का वीडियो बनाकर अपने माता पिता को भेज दिया। वीडियो मिलते ही युवक के परिजनों ने अन्य लोगों को साथ लेकर नशा केंद्र में हंगामा शुरू कर दिया।

इस दौरान उपचाराधीन कई युवाओं ने केंद्र में नशा करवाने का खुलासा किया। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने मौका पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके के लिए रवाना हो गई है।

केंद्र में उपचाराधीन युवकों की मानें, तो केंद्र में यह खेल लंबे समय से चल रहा है। बता दें कि आबादी के बीचोंबीच खुले यह केंद्र जरूरी औपचारिकताएं भी पूरी नहीं करते हंै।

इन्होंने न ही स्थानीय निकाय या ग्राम पंचायतों से एनओसी ली है और न ही यह हिमाचल सरकार द्वारा तय किए मानकों को पूरा करते हैं। अब इन केंद्र में चल रहे नशे का खुलासा होते ही क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। नशा छुड़ाने के लिए इन केंद्रो में भर्ती युवाओं के माता पिता के पैरो तले जमीन खिसक गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...