नशा तस्करी का भंडाफोड़, चरस मामले में तीन लोग गिरफ्तार; एक किलो नशीला पदार्थ बरामद, ज़िला कांगड़ा के दो युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

एक किलो नशीला पदार्थ बरामद, दो चरस मामले में तीन लोग गिरफ्तार, कुल्लू में नशा तस्करी का भंडाफोड़

कुल्लू – अजय सूर्या

हिमाचल के कुल्लू में नशा तस्करी का भंडाफोड़ किया गया है। कुल्लू पुलिस ने एक किलो चरस बरामद की है और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, कुल्लू पुलिस टीम ने चरस तस्करी करने पर शिकंजा कसा है। इसी के चलते दो अलग-अलग मामले में एक किलो 35 ग्राम चरस के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पहले मामले में छरोडनाला कैंची मोड पर नाकाबंदी के दौरान 756 ग्राम चरस के साथ हरियाणा के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान प्रदीप पुत्र जोगी राम निवासी गांव व डाकघर पधीपुर तहसील बैरी जिला झज्जर (हरियाणा) के रूप में हुई है।

वहीं दूसरे मामले में पुलिस थाना भुंतर की टीम ने सियूंड नाकाबंदी के दौरान एक कार नंबर एचपी 01डी-5906 को 279 ग्राम चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान अभिलाष पुत्र देव राज निवासी टीलू डाकघर खनियारा तहसील धर्मशाला ज़िला कांगड़ा व वाहन चालक संजीव कुमार पुत्र माली राम निवासी नड्डी डाकघर खनियारा तहसील धर्मशाला ज़िला कांगड़ा को गिरफ्तार किया है।

अधीक्षक कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन के बोल 

मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने की है। उन्होंने कहा कि चरस तस्करी करने पर किसी को भी बक्शा नहीं जाएगा। इस मामले में और कौन-कौन लोग संलिप्त है इसकी जांच की जा रही है। पुलिस टीम ने तीनों आरोपितों के खिलाफ कुल्लू व भुंतर में मादक पदार्थ अधीनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच करनी आरंभ कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण...

पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

हिमखबर डेस्क दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी...