नगर पंचायत ज्वाली के वार्ड नं 2 के लोगों ने मीडिया और जल शक्ति विभाग का किया धन्यवाद

--Advertisement--

नगर पंचायत ज्वाली के वार्ड नं 2 के लोगों ने मीडिया और जल शक्ति विभाग का किया धन्यवाद

ज्वाली – अनिल छांगू 

नगर पंचायत ज्वाली के वार्ड नं 2 मे हजारों लीटर पीने का पानी नालियों में व्यर्थ बह रहा है और लोग तरस रहे पीने के पानी की किल्लत की छपी खबर का असर यह हुआ कि जल शक्ति विभाग तुरंत हरकत में आया।

आपको बता दें कि नगर पंचायत ज्वाली के वार्ड नंबर 2 में पानी की बूंद -बूंद के लिए तरसते लोगों ने मीडिया के माध्यम से जल शक्ति विभाग के खिलाफ रोष प्रकट कर चेतावनी दी थी कि दो दिनों के अंदर पीने के पानी की समस्या का हल नहीं हुआ तो जल शक्ति विभाग के कार्यलय में जाकर जल शक्ति विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे।

खबर प्रकाशित होते ही जल शक्ति विभाग के एसडीओ पवन कौंडल ने जेई को पाइप ठीक करने के निर्देश दिए कि इसे जल्द से जल्द ठीक किया जाए। जिससे कि लोगों को पीने का पानी सुचारु रूप से मिल सके।

जिस पर विभाग के जेई सहित कर्मचारियों ने 24 घंटे के अंदर ही लोगों की समस्या को देखते हुए पिछले 10 दिनों से टूटी हुई पाइप को ठीक कर पीने के पानी की किल्लत को बहाल कर दिया। जिससे लोगों ने अब राहत की सांस ली है।

स्थानीय लोगों ज्ञान सिंह, दिलबाग सिंह बग्गू, राजीव सिंह, छज्जू राम, सुभाष चंद, विजय सिंह, अजय कुमार, राजीव सिंह, पवन गुलेरिया, अशोक गुलेरिया, राजेंद्र सिंह, प्रेम सिंह ने इस समस्या को उठाने के लिए मीडिया का धन्यवाद किया है।

वही उन्होंने पीने के पानी की समस्या का हल करने के लिए जल शक्ति विभाग के एक्सियन अजय कुमार शर्मा व एसडीओ पवन कौंडल और समस्त जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों का धन्यवाद किया है।

वही इस संबंध में जल शक्ति विभाग के एसडीओ पवन कौंडल ने कहा कि नगर पंचायत ज्वाली के वार्ड नं 2 में जो लोगों को पीने के पानी की समस्या पिछले कई दिनों से चल रही थी जिसे आज विभाग के कर्मचारियों ने 24 घंटे के अंदर ही ठीक कर दिया है और अब लोगों को सुचारू रूप से पीने का पानी मिल रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...