नगरोटा सूरिया – निशा ठाकुर
आज नंदपुर भटोली रेलवे स्टेशन पर समाजसेवी एडवोकेट शिवेन्द्र सैनी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों के सहयोग से रेलवे मास्टर के माध्यम से डीआरएम नार्थन रेलवे को रेल बहाली के लिए मँगपत्र भेजा गया। क्षेत्र के लोगों ने माँग रखी है की हमे हमारे हक़ से वंचित ना करें और हमारी माँगे जल्दी पूरी करें।
बता दें कि पिछले 10 महीनों से पठनकोट जोगिंदरनगर रेलवे ट्रैक पर रेलगाड़ियाँ पूर्ण रूप से बंद हैं और नंदपुर से गुलेर तक रेल ट्रैक पर किसी भी प्रकार की कोई बाधा नहीं है। आम जनमानस ने माँग उठाई है की जल्द से जल्द रेल बहाल करें ताकि आम जनता को लाभ मिल सके।
ये रहे उपस्थित
इस मौक़े पर पंचायत के प्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक, नारी शक्ति और युवा उपस्थित रहे।

