दोस्त के साथ शराब पीने की लगाई शर्त, 10 मिनट में पी ली इतनी कि ओवरडोज से हो गई मौत

--Advertisement--

Image

हिमखबर – डेस्क

अक्सर लोग अपने दोस्तों के साथ मिलकर कोई न कोई शर्त लगाते रहते हैं, लेकिन कई बार यह शर्त जान पर भी भारी पड़ जाती हैं।

ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के आगरा से सामने आया है। यहां एक 45 वर्षीय शख्स को दोस्त के साथ लगाई गई शर्त जान पर भारी पड़ गई।

दरअसल जय सिंह नाम के व्यक्ति को उसके दोस्त ने 10 मिनट में तीन क्वार्टर देशी शराब पीने की शर्त लगाई और कहा कि यदि वह निर्धारित समय में शराब नहीं पी सका तो बिल का भुगतान उसे करना होगा। जय सिंह इस शर्त को मंजूर कर लिया और उसे पूरा करने के लिए 10 मिनट में तीन क्वार्टर शराब के पी गया।

जय सिंह ने शर्त तो जीत ली लेकिन बाद में उसकी तबीयत इतनी ज्यादा खराब हो गई कि वह बेहोश हो गया। जय सिंह को बाद में उनके 16 वर्षीय बेटे करण ने शिल्पग्राम के पास सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पाया।

इसके बाद वह उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने उसके दो अन्य दोस्तों भोला और केशव के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जय सिंह को दोस्त भोला और केशव को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...