तेज रफ्तार का कहर , पैरापिट से टकराई कार , सात घायल

--Advertisement--

Image

नरेश कुमार, भाम्बला 

 

उपमंडल सरकाघाट के अंतर्गत नवाही पुल पर बुधवार एक तेज रफ्तार कार नवाही पुल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई ! इस हादसे में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं घायलों की पहचान प्रीति पत्नी मोहिंदर सिंह , यादवी पुत्री सुरेंद्र कुमार , प्रीतम सिंह पुत्र पुरबिया , मोहिंदर सिंह पुत्र प्रीतम, मीरा देवी पत्नी प्रीतम सिंह , सत्विका पुत्री सुरेंद्र और सोनम पत्नी मोहिंदर सिंह के रूप में हुई है ! सभी घायल चढ़ी (थौना) गांव के हैं और एक परिवार के सदस्य हैं !

 

मिली जानकारी के मुताबिक कार सवार सभी लोग पटियाला से सरकाघाट चढ़ी (थौना) गांव के लिए जा रहे थे,बहां उन्हें किसी कार्यक्रम में शामिल होना था !
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी का चालक तेज रफ्तार से जाहू से सरकाघाट की तरफ जा रहा था ! लेकिन नवाही पुल के पास पहुंचते ही चालक ने गाड़ी से नियन्त्रण खो दिया और गाड़ी सड़क किनारे बने पैराफिट से टकरा गई ! हादसे की टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए !

 

गनीमत रही कि मौके पर किसी की जान नहीं गई ! टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि धमाके की आवाज सुन कर आसपास के लोग घटनास्थल पर इक्कठे हो गए ! स्थानीय लोगों ने घायलों को गाडी से बाहर निकाला और नागरिक अस्पताल सरकाघाट ले जाया गया, जहां उनकी गम्भीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नेरचौक रैफर कर दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...