ठानपुरी में कोल्‍ड ड्रिंक्‍स से लदा ट्रक पलटा, राह चलते बंडी निवासी युवक की मौत

--Advertisement--

Image

काँगड़ा- राजीव जस्वाल

पुलिस थाना नगरोटा बगवां के तहत ठानपुरी में एक सड़क दुर्घटना में राह चलते युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त 32 वर्षीय संजय कुमार पुत्र बीर सिंह निवासी गांव बंडी डाकघर नागनपट्ट तहसील धर्मशाला जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। दुर्घटना आज सुबह हुई। कोल्‍ड ड्रिंक्‍स से लोड ट्रक सड़क पर पलट गया, जिसकी चपेट में पैदल जा रहा युवक भी आ गया। बताया जा रहा है युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

सुबह ठानपुरी में कोल्‍ड ड्रिंक्‍स से लदा हुआ ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और देखते ही देखते पलट गया। हादसे के दौरान संजय कुमार ट्रक की चपेट में आ गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल टांडा भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

वहीं प्रशासन की तरफ से प्रभावित परिवार को दस हजार रुपये की फौरी राहत भी प्रदान की गई है। ब्लॉक समिति अध्यक्ष रैत विजय कुमार ने बताया कि संजय ठानपुरी में ही एक निजी होटल में काम करता था। उसके सहकर्मियों ने बताया कि संजय सुबह बाल कटवाने की बात कहकर निकला था। इसी दौरान सड़क पर एक ट्रक पलटा और संजय उसकी चपेट में आ गया व मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मातम में बदलीं शादी की खुशियां, नदी में नाव पलटने से 6 लोग डूबे, तीन शव मिले, 3 लापता

हिमखबर डेस्क हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र में यमुना नदी...

साइप्रस का वीजा लगा था, टिकट भी कन्फर्म थी, 3 दिन पहले लापता हो गया 22 वर्षीय पंकज, आज मिली लाश

हिमखबर डेस्क ब्लॉक इंदौरा की मलकाना पंचायत के गांव ढसौली में...