टांडा अस्‍पताल से दिल्‍ली जांच के लिए भेजे पांच सैंपल में पाया गया यूके वैर‍िएंट और 23 में डेल्‍टा वैरिएंट

--Advertisement--

Image

जिला कांगड़ा से दिल्‍ली जांच के लिए भेजे सैंपल में यूके व डेल्‍टा वैरिएंट पाया गया है। सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने कहा टांडा मेडिकल कॉलेज से अब तक 135 व पालमपुर से 136 नमूनें जांच के लिए दिल्ली भेजे गए।

काँगड़ा, राजीव जस्वाल

 

जिला कांगड़ा से दिल्‍ली जांच के लिए भेजे सैंपल में यूके व डेल्‍टा वैरिएंट पाया गया है। सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने कहा टांडा मेडिकल कॉलेज से अब तक 135 व पालमपुर से 136 नमूनें जांच के लिए दिल्ली भेजे गए। जिनमें से टांडा के भेजे सैंपल में से पांच में यूके वैरिएंट तथा 23 में डेल्टा वैरिएंट पाया गया है।

 

उन्होंने बताया कि दूसरी लहर का कारण डेल्टा वेरिएंट था। इसलिए सतर्क रहने की आवश्यकता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी यहां पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने कहा आज राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस है और जिला के सभी चिकित्सक प्रशंसा के पात्र हैं, जिन्होंने कोविड-19 काल में अपनी बेहतरीन सेवाएं देकर मानवता की सेवा की है।

 

उन्होंने कहा शहीद स्मारक के पास एक टेस्टिंग सेंटर स्थापित किया है। अभी तक वहां 35 लोग अपने सैंपल दे चुके हैं। इस सेंटर में बुकिंग की जरूरत नही है। ये ट्रायल सफल हुआ तो अन्य स्थानों पर भी सेंटर स्थापित करेंगे।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...