गैर हिमाचलियों को नौकरियां बांटने पर कांग्रेस ने धर्मशाला के शहीद स्‍मारक से उपायुक्‍त कार्यालय तक निकाली रोष रैली

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जस्वाल

कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर की अगुवाई में प्रदेश सरकार के खिलाफ बेरोजगारी औ गैर हिमाचलियों को सरकारी नौकरी देने और प्रदेश के लोगों को वंचित करने के खिलाफ शहीद स्मारक से उपायुक्त कार्यालय तक रोष रैली निकाली। रैली में मुख्य रूप सेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर, विधायक पवन काजल, विधायक आशीष बुटेल, जिला अध्यक्ष अजय महाजन, केवल सिंह पठानिया, पूर्व सांसद चंद्र कुमार, पूर्व विधायक संजय रत्न, पूर्व विधायक यादविंद्र गोमा, ब्लॉक अध्यक्ष परागपुर सुरिंद्र मनकोटिया, विजयइंद्र कर्ण सहित अन्य गणमान्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बोले राठौर, सरकार बताए चार सालों में जो कर्ज लिया वह कहां खर्चा

कुलदीप राठौर ने सरकार से मांग उठाई है इन चार वर्षों में जो कर्ज प्रदेश सरकार ने लिया है वह कहां व किन कार्यों पर खर्च किया गया है। इसको लेकर श्वेत पत्र सरकार जारी करें। उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार देश ही नहीं प्रदेश में बढ़ रहा है और नौजवानों को नशे की और धकेलने की एक बड़ी साजिश भी रची जा रही है।

राजनेताओं पर हमले भाजपा की नाकामियों को भी दर्शा रहे हैं। सुलह के पूर्व विधायक व कुल्लू में कांग्रेस नेताओं के साथ मारपीट इसके बड़े उदाहरण भी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उपचुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है और फतेहपुर के उपचुनाव से जीत हासिल कर आने वाले 2022 के चुनावों को लेकर भी एक बड़ा संदेश प्रदेश की जनता को देगी। इस उपचुनाव जीत के लिए कांग्रेस एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।

अन्य राज्यों के लोगों को नौकरियां बांट किया अन्याय

प्रदेश सरकार ने अन्य राज्यों के लोगों को नौकरियां बांटकर युवाओं से अन्याय किया है। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में जेई के पदों पर प्रदेश के अन्य लोगों की नियुक्तियां की गई हैं। यह प्रदेश के बेरोजगारों के साथ बहुत बड़ा धोखा हैं। जिसका खामियाजा प्रदेश सरकार आगामी 30 अक्टूबर को हो रहे उप-चुनावों में भाजपा सरका को भुगतना पड़ेगा।

सरकारी नौकरियों में जिस प्रकार प्रदेश के बेरोजगारों के साथ अन्याय किया जा रहा है, उसके खिलाफ कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। भाजपा की जनविरोधी नीतियों व कथनी व करनी के अंतर को जनता को बताएगी कि इस तरह से भाजपा ने उनके हितों के साथ खिलवाड़ किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...