गांधी जयंती पर रघुपति राघव राजा राम के भजन से सराबोर हुआ धर्मशाला

--Advertisement--

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

धर्मशाला, 02 अक्तूबर – व्यूरो रिपोर्ट 

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर धर्मशाला शहर रघुपति राघव राजा राम के भजनों से सराबोर हो गया। प्रातः छह बजे धर्मशाला के कचहरी अड्डा में उपायुक्त डा निपुण जिंदल की उपस्थिति में शहर के नागरिकों, स्कूल के बच्चों, कर्मचारियों ने प्रभात फेरी निकाल कर शांति और सद्भाव का संदेश लोगों को दिया।

इसके उपरांत गांधी वाटिका में उपायुक्त डा निपुण जिंदल सहित गणमान्य अतिथियों ने महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पमालाएं अर्पित की तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने भजनों के माध्यम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अपनी आदरांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सर्वधर्म सभा का आयोजन भी किया जिसमें सेंट जोंस चर्च, जामा मस्जिद तथा गुरूद्वारा सिंह सभा, सनातन धर्म के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जीवन यात्रा को लेकर अपने विचार व्यक्त किए तथा सत्य, अहिंसा के मार्ग पर समाज को अग्रसर होने का संदेश भी दिया। इस अवसर पर गांधी वाटिका में पौधारोपण भी किया गया।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर एसी टू डीसी सुभाष गौतम, जिला पंचायत अधिकारी नीलम कटोच, जिला भाषा अधिकारी अमित गुलेरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...