गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के 2 बच्चों सहित 4 लोगों की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

--Advertisement--

गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के 2 बच्चों सहित 4 लोगों की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

शिमला – नितिश पठानियां

जिला शिमला में सड़क हादसों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में शिमला के आनंदपुर मेहली रोड पर एक सड़क हादसा हुआ है। शिमला में मंगलवार देर रात आनंदपुर मेहली रोड पर लालपनी पुल के पास एक कार गहरी खाई में गिर गई।

इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और देखी की एक कार (नंबर HP07 D 1154) दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई है। एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की मदद से शवों को खाई से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। आईजीएमसी शिमला में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे हालांकि दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।

मृतकों की पहचान

  • जय सिंह नेगी (उम्र 40 साल) पुत्र पदम देव, निवासी संजौली
  • रूपा सूर्यवंशी (उम्र 45 साल) पत्नी भगवान दास, निवासी जानकी निवास मोटोवर्ड नवबहार
  • प्रगति (उम्र 14 साल) पुत्री भगवान दास, निवासी जानकी निवास मोटोवर्ड नवबहार
  • मुकुल (उम्र 10 साल) पुत्र हेतराम, निवासी संजौली

एसपी शिमला संजीव गांधी के बोल 

एसपी शिमला ने बताया कि सुखजीत सिंह अपने ट्रक (नंबर PB 05AJ 8788) में शोघी से ढली की ओर शोघी मेहली बाईपास से जा रहा था। जब वह लाल पानी पुल पर पहुंचा, तो उसने तेज आवाज सुनी और एक कार को सड़क से नीचे गिरते देखा।

जिसके बाद वो अन्य लोग भी आवाज सुनकर उस ओर आ गए। जब वो घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा की कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि ये घटना मंगलवार देर रात को हुई, जब एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में मां-बेटी समेत 4 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं।

यह हादसा शोघी-मेहली बाईपास सड़क पर लालपानी पुल आनंदपुर के पास पेश आया। एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे का कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...