गरीब की गरीबी नहीं, गरीब को खत्म कर रही भाजपा सरकार: राणा

--Advertisement--

Image

हमीरपुर, व्यूरो रिपोर्ट

 

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं विधायक राजेंद्र राणा ने कहा है कि आजादी के बाद से कांग्रेस पार्टी ने ही गरीबों, बेसहारा व जरूरतमंदों की समस्याओं को समझा है और उनका निवारण किया है। देश व प्रदेश में सभी बड़े प्रोजेक्ट, संस्थान या फिर लोकहित स्कीमें क्रियान्वित हुई, वे सभी कांग्रेसनीत सरकारों की देन रही है।

 

सोमवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ऊटपुर में सर्वकल्याणकारी संस्था की ओर से 15 जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री वितरीत की साथ ही जन समस्याएं भी सुनी तथा अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से समाज में नकारात्मकता फैलाती आई है। जब विकास के काम नहीं कर पाते हैं तो दोषारोपण की राजनीति शुरू कर देते हैं। बेलगाम महंगाई पर जनता से माफी मांगने की बजाय पूर्व सरकारों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, जबकि केंद्र में पिछले 7 सालों से व प्रदेश में 4 साल से भाजपा की सरकारें सत्तासीन है।

 

उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल का यह वो दौर है, जब लाखों लोगों की नौकरियां चली गई हैं। उद्योग धंधे तबाह हो गए हैं। लोग सड़कों पर आ रहे हैं तथा आर्थिक स्थिति बिगड़ चुकी है। ऐसी कठिन परिस्थिति में सरकार का दायित्व था कि जनता को राहत उपलब्ध करवाती, लेकिन गरीब की गरीबी से राहत पहुंचाने की जगह गरीबों को खत्म करने पर सरकार आमदा हो गई है।

 

उन्होंने कहा कि भगवान राम की जन्मभूमि पर सालों से राजनीति करती आ रही भाजपा के चेहरे से नकाब उतर गया है तथा अब जनता भी चर्चा करने लगी है कि भगवान को भी न बख्शकर 2 करोड़ में खरीदी जमीन करीब 5 मिनट में ही श्रीराम जन्मभूमि न्यास को साढ़े 18 करोड़ में बेची जा सकती है तो फिर वर्ष 2014 के बाद सरकार के और भी कितने बड़े कारनामे रहे होंगे।

 

उन्होंने जनता से आह्वान किया कि अब प्रदेश व केंद्र से निठल्ली व जनविरोधी नीतियों से लोगों का जीना मुहाल करने वाली भाजपा सरकारों को सत्ता से जड़ से उखाड़ने का समय आ गया है। उल्लेखनीय है कि सर्वकल्याणकारी संस्था वर्षों से लोगों की सेवा में निष्पक्ष भाव व बिना स्वार्थ के जुटी हुई है तथा लोग भी संस्था को अपने परिवार का अभिन्न मानते हैं।

 

 

कोरोना काल में भी सुजानपुर सहित प्रदेश के किसी कोने से जानकारी मिलते ही संस्था पदाधिकारी खाद्य सामग्री, मास्क, सैनिटाइजर, आॅक्सीजन कंसन्ट्रेटर व आॅक्सीमीटर इत्यादि से लोगों की सेवा में दिन-रात जुटे हुए हैं।

 

इसी दौरान रिटायर पिं्रसिपल सुरेश कुमार, ऊहल पंचायत के उपप्रधान विनोद कुमार पूर्व उपप्रधान सुरेश कुमार, कैप्टन जोगिंदर सिंह, कैप्टन अनंत राम, सूबेदार रणजीत सिंह व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इसी दौरान आधा दर्जन लोग भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...